First Look: रामलीला के रोमियो-जूलियट
आखिरकार बहुप्रतिक्षित फिल्म रामलीला का पहला लुक लोगों के सामने आ ही गया जिससे लोगों को समझ में आ गया कि रामलीला के नाम से संजय लीला भंसाली बना क्या रहे हैं? फिल्म रामलीला में लीड रोल रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण कर रहे है। फर्स्ट लुक में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दिखाया गया है जो कि एक-दूसरे के साथ आकाश की ओर देख रहे हैं। रणबीर सिंह किसी योद्धा की तरह धोती पहने है लेकिन ऊपर उन्होंने कुछ नहीं पहना है तो वहीं दीपिका पादुकोण एक हैवी लहंगे में हैं और बेहतरीन लग रही हैं।
मालूम हो कि भंसाली की रामलीला शेक्सपीयर की मशहूर नॉवेल रोमियो-जूलियट पर बनीं है अगर ऐसा होता है तो फिल्म एक ट्रैजिक एंड वाली होगी हालांकि भंसाली की ओर से इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं गया है।
यह फिल्म चर्चा में तब आयी जब संजय लीला भंसाली की इस महात्वाकांक्षी फिल्म को करीना कपूर ने शादी के बाद छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि करीना प्रेगनेंसी क्लाउज के कारण फिल्म नहीं करना चाहती थीं। खैर करीना के जाते ही संजय ने रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण को अभिेनेत्री बना दिया है।खबर है कि दीपिका अपने रोल को बेहतर बनाने के लिए घर से काफी होमवर्क करके आती है जिसकी वजह से उन्हें रीटेक नहीं देने पडते हैं देखते हैं पर्दे पर लोग भंसाली और दीपिका को कितना पसंद करते हैं वैसे कुल मिलाकर फिल्म का पहला लुक काफी रोमांचक और दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications
