POLITICS: "दिलवाले Vs बाजीराव मस्तानी...फिल्म है...इलेक्शन नहीं!"
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में इस समय सबकी नज़रें टिकी हैं शाहरूख खान और संजय लीला भंसाली की टक्कर पर। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बाजीराव मस्तानी और दिलवाले क्लैश का असर फिल्म से जुड़े लोगों पर नहीं पड़ रहा है। दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा तक इस पर बात कर चुके हैं।
और अब आखिरकार संजय लीला भंसाली ने अपनी बात रखी है। भंसाली ने हाल ही में कहा कि दिलवाले और बाजीराव मस्तानी दो अलग अलग फिल्में हैं और इनकी कोई टक्कर नहीं है। लोग इसे इलेक्शन कैंपेन क्यों बना रहे हैं। इतनी सारी स्क्रीन हैं। और दोनों फिल्मों की ऑडियंस अलग है। इसलिए दोनों ही फिल्में उतनी ही कमाएंगी।
हालांकि भंसाली ने बाजीराव की लेटेस्ट कंट्रोवर्सी पर कुछ नहीं कहा। [ALSO - क्यों है बाजीराव मस्तानी ब्लॉकबस्टर]
वैसे देखा जाए तो साल में 52 हफ्ते होते हैं और बॉलीवुड में फिल्में रिलीज़ होती हैं एक साल में करीब 150 - 200। अब ऐसे में हर फिल्म किसी ना किसी के साथ तो भिड़ेगी ही।
हाल ही में बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। जानिए फिल्म में क्या है खास -


Click it and Unblock the Notifications



