..................... ‘मैं गंगूबाई, कुंवारी आपने छोड़ा नहीं, श्रीमती किसी ने बनाया नहीं’ आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर रिलीज | Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi Official Teaser release Alia Bhatt best performance video - Hindi Filmibeat

‘मैं गंगूबाई, कुंवारी आपने छोड़ा नहीं, श्रीमती किसी ने बनाया नहीं’ आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर रिलीज

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। इस बार आलिया भट्ट ने अपने दमदार अवतार से फैंस को दीवाना बना दिया है। अब तक हाईवे, डियर जिंदगी और राजी जैसी फिल्मों में अलग अलग रोल से आलिया भट्ट ने लोगों को इंप्रेस किया है, लेकिन इस बार गंगूबाई के रोल में तो उन्होंने एकदम धमाका मचा दिया है। संजय लीला भंसाली के बर्थडे पर गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें आलिया भट्ट की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस कहा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट की शानदार एक्टिंग और दमदार अवतार की जमकर प्रशंसा की जा रही है। हर कोई आलिया भट्ट के इस डिफरेंट रोल के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस वीडियो में आलिया के शानदार अवतार के साथ साथ, कई धमाकेदार डायलॉग भी हैं, जो इस वीडियो को और भी जानदार बना देते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान भी उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी

30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले चर्चा थी कि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

क्यों दिवाली पर नहीं हुई रिलीज

क्यों दिवाली पर नहीं हुई रिलीज

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लंबे समय से कहा जा रहा था कि ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की जर्सी भी दिवाली पर क्लैश हो रही है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म इन दो बड़ी फिल्मों के चलते पहले रिलीज हो रही है।

प्रभास से लेंगी आलिया भट्ट टक्कर

प्रभास से लेंगी आलिया भट्ट टक्कर

आलिया भट्ट की फिल्म प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम से टक्कर लेने को तैयार है। अब कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फैंस को इंप्रेस करती है ये तो जुलाई में ही सामने आ पाएगा।

गंगूबाई के टीजर ने मचा दिया धमाल

गंगूबाई के टीजर ने मचा दिया धमाल

गंगूबाई काठियावाड़ी से रिलीज हुए टीजर के बाद सब को यकीन हो गया है कि ये फिल्म जरूर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर देगी। आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से सबको चौंका दिया है।

आलिया बन गई हैं सबकी फेवरेट

आलिया बन गई हैं सबकी फेवरेट

संजय लीला भंसाली भी आलिया भट्ट के कायल हो गए हैं। लगातार सामने आ रहा है कि आलिया की इस परफॉर्मेंस को देखकर भंसाली काफी इंप्रेस हो चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को फैंस ने बताया 'सूतली बम', बुरी तरह ट्रोल- धड़ल्ले से वायरल हुए मीम्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X