प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को फैंस ने बताया 'सूतली बम', बुरी तरह ट्रोल- धड़ल्ले से वायरल हुए मीम्स
प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने फैशनसेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई बार वह अपने इसी अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर ट्रोल भी हो जाती है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट फोटोज को लेकर ट्रोल हुईं, जहां फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की फनी ड्रेस वाली फोटोज को शेयर किया।
प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को कुछ फैंस ने सूतली बम बताया। साथ ही फनी फोटोज को शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी ड्रेस पर बने मीम्स को शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने ढेर सारे तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया।
प्रियंका चोपड़ा इन फोटोज में ग्रीन पोलका राउंड ड्रेस में दिख रही है। इस ड्रेस के साथ ब्लैक रंग के स्टॉकिंग्स पहनी हैं और बालों को बांधा हुआ है। ये ड्रेस देखने में अजीबोगरीब है जिस पर फैंस ने जमकर मीम्स बनाएं।

प्रियंका चोपड़ा का उड़ा मजाक
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस ड्रेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया। ढेर सारी फोटोज को शेयर किया जिसमें अलग अलग तरह से इस ड्रेस को जोड़कर फनी मीम्स बनाए गए।

इस ड्रेस पर बने मीम्स पर प्रियंका चोपड़ा क्या बोलीं
प्रियंका चोपड़ा ने इन मीम्स को शेयर किया, साथ ही फैंस को थैंक्यू भी कहा। प्रियंका बोलीं, थैंक्यू मेरा आज का दिन बना दिया आप लोगों ने।

सूतली बम, पॉकिमन से जोड़ा
प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को कुछ फैंस ने सूतली बम कहा तो कुछ फैंस ने पॉकिमन बताया। वहीं कुछ ने तो पफर फिश बताया।

इससे पहले भी हो चुकी ड्रेस पर ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा कान्स में पहनी ड्रेस को लेकर भी बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। इसके अलावा भी वह कई बार अलग अलग अजीबो गरीब फैशन को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











