पैसा वसूल है शूटआउट एट वडाला
शुक्रवार को बॉक्सऑफिस पर संजय गुप्ता की बहुचर्चित फिल्म शूटआउट एट वडाला सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची है। पहले दिन के रूझान से तो लगा कि फिल्म लोगों को काफी अच्छी लग रही है। फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से निकले कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की, जिससे अंदाजा लग गया कि संजय गुप्ता ने दर्शकों को निराश नहीं किया है।
बैंगलोर की अंजना कश्यप ने कहा कि फिल्म पैसा वसूल है। फिल्म में मनोरंजन के सारे साधन है। फिल्म में एक्शन हैं, रोमांस है और रोमांच है। चूंकि मुझे जॉन अब्राहम काफी पसंद है इसलिेए मैं फिल्म देखने आयी थी।
जॉन ने बेस्ट काम किया है, गैंगस्टर मान्या सुर्वे के किरदार को तो उसने जिंदा कर दिया है। कंगना भी अच्छी लगी हैं तो वहीं अनिल कपूर बेहतरीन हैं। फिल्म में सन्नी लियोन का आयटम नंबर सबसे अच्छा लगा है। मुझे तो फिल्म पैसा वसूल लगी।
तो सुना आपने लोगों की प्रतिक्रिया शूटआउट एट वडाला के बारे में। खैर अभी बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आनी बाकी है इसलिए सही तौर पर तभी पता चल पायेगा कि फिल्म कितनी लोगों को पसंद आयी है। फिलहाल शुरूआती रूझान से तो यही लगता है कि फिल्म लोगों को अच्छी लग रही है।
मालूम हो कि शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, तुषार कपूर, कंगना रनाउत औऱ अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में सन्नी लियोन और प्रियंका चोपड़ा का आयटम नंबर है।


Click it and Unblock the Notifications












