क्या जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' पोस्टपोन हो गई है? टी सीरीज ने किया साफ- कब होगी फिल्म रिलीज

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म मुंबई सागा के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई सागा का धुंआधार ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें बॉम्बे से मुंबई बनने की दमदार कहानी को दिखाया गया। लेकिन आजकल गॉसिप्स थे कि मुंबई सागा रिलीज डेट बदल दी गई है। जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने सफाई जारी की है।

मुंबई सागा के पोस्टपोन को लेकर कहा जा रहा था कि जॉन और इमरान की फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 2 अप्रैल 2021 कर दी गई है। जिसके बाद निर्देशक संजय गुप्ता और टी सीरीज ने साफ किया कि ये महज रियूमर्स हैं।

मुंबई सागा निर्धारित रिलीज डेट पर ही रिलीज होगी। मुंबई सागा 19 मार्च को रिलीज हो रही है। सिनेमाघरों के खुलने के बाद फिल्म जगत की ये दूसरी फिल्म है जोकि पर्दे पर रिलीज हो रही है। हाल में ही कोरोना काल के चलते लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिर पर रूही फिल्म रिलीज हुई है। जिसने पहले दिन ठीक ठाक कमाई की।

अगले हफ्ते मुंबई सागा होगी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

अगले हफ्ते मुंबई सागा होगी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

टी सीरीज ने क्लीयर किया कि मुंबई सागा 19 मार्च को ही रिलीज होगी। इसका मतलब है कि अगले हफ्ते थिएटर्स में फैंस को मुंबई सागा देखने को मिलेगी।

एक विलेन 2 जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी

एक विलेन 2 जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी

जॉन अब्राहम की अगली फिल्म एक विलेन 2 है जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं इमरान हाशमी चेहरे फिल्म में नजर आएंगे।

धमाकेदार कास्ट

धमाकेदार कास्ट

मुंबई सागा फिल्म में जॉन और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, महेश माजरेकर, काजल अग्रवाल समेत कई स्टार नजर आएंगे। जिनकी झलक फैंस ने ट्रेलर में भी देखी थी।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी बने विलेन

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी बने विलेन

मुंबई सागा के बाद जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी विलेन बनते नजर आएंगे। जी हां, पठान में जॉन अब्राहम का विलेन वाला रोल है तो वहीं इमरान हाशमी टाइगर 3 में विलेन बनेंगे।

सुपर से भी ऊपर है 'मुंबई सागा' का ट्रेलर, जॉन अब्राहम- इमरान हाशमी की जोड़ी और धमाकेदार एक्शन- VIDEO

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X