..................... Sanjay Dutt writes letters to Manyata Dutt every day from jail - Hindi Filmibeat

मोबाइल नहीं खत से जज्बात बयां कर रहे हैं संजय

ना तो यह किसी फिल्म का सीन है और ना ही क्लाइमेक्स, जिसमें फिल्म का हीरो अपने दिल का हाल बताने के लिए मोबाइल का नहीं कवियों की तरह खत का सहारा ले रहा है, ह एक रीयल हीरो की परेशानी है जिसे हालातों की वजह से मोबाइल नहीं मिल रहा है इसलिए वह अपनी पत्नी को जेल से रोज खत भेजता है। आप नहीं समझे की हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजय दत्त की।

जो कि इन दिनो यरवाडा जेल में सजा काट रहे हैं। वह रोज अपनी बीवी मान्यता दत्त को एक खत लिखते हैं जिसका जवाब उनकी पत्नी मान्यता भी रोज भेजती हैं। खतों का यह सिलसिला पूरे एक महीने से चल रहा है।

वैसे बीच-बीच में मान्यता, संजय की बड़ी बहन प्रिया दत्त के साथ संजय से मिलने यरवाडा जेल जाती रहती हैं। पिछली बार सुनने में आया था कि जब संजू अपनी बीवी और बहन से मिले तो काफी भावुक दिखे।

खैर कहते हैं ना कि कभी-कभी दूरियां रिश्तों और करीब ले आती हैं, हो सकता है मान्यता-संजय का रिश्ता भी इस रूख पर हो। आपको बता दें कि संजय दत्त को मुंबई धमाके में इस्तेमाल हुए अवैध हथियारों को रखने के लिए दोषी पाया गया है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 6 साल की सजा सुनायी थी। जिसमें से डेढ़ साल की सजा उन्होंने पहले ही काट ली है इसलिए अब उन्हें पूरे साढे़ तीन साल यरवाडा जेल में गुजारने हैं। संजय को मान्यता से दो जुड़वा बच्चे बेटा और बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X