..................... Hit and Run Case: Salman Khan cornered, plea rejected, sad Fans - Hindi Filmibeat

Exclusive: सलमान खान ही नहीं 'S' अक्षर वाले जायेंगे जेल?

सोमवार का दिन बॉलीवुड के चुलबुल पांडे के लिए काफी झटका भरा था क्योंकि हिट एंड रन मामले में सलमान खान की अर्जी को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा कि सलमान खान पर गैरइरादतन हत्या का केस चलाओ जिसमें अगर सलमान खान हारते हैं तो उन्हें अपने मित्र अभिनेता संजय दत्त की तरह जेल की चक्की पीसनी पड़ेगी। कोर्ट के इस फैसले से जहां खान परिवार सकते में हैं वहीं दूसरी ओर उनके करोड़ों चाहने वाले भी एकदम से हैरान-परेशान हो गये हैं।

सलमान के कई चाहने वालों ने ट्विटर पर लिखा है कि सलमान मियां चिंता ना करो, आप एक नेक इंसान हो और नेक इंसान की मदद ऊपर वाला करता है। हमारी दुआएं आपके साथ हैं। आपको कुछ नहीं होगा।

गौरतलब है कि 'हिट एंड रन' केस 8 सितंबर साल 2002 का है। सलमान खान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने लापरवाही से अपनी टोयटा लैंड क्रूजर से एक बेकरी को रौंद दिया था जिसके कारण बेकरी के बाहर सोये एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में कोर्ट की सुनवाई साल 2006 से चल रही है।

अब इसे एक महज इत्तफाक कह लीजिये या अजीब संयोग कि इस साल 2013 में अभी तक जितने सेलिब्रेटीज पुलिस, जेल या कानूनी पचड़े में फंसे हैं उन सभी में अधिकांश का नाम अंग्रेजी के S लेटर से शुरू होता है।

यकीन नहीं आता है आपको तो नीचे लिखे स्लाइड पर क्लिक करें और जानिये लोगों का नाम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X