Pk के बाद से जेल में जेल की कहानी लिख रहे हैं संजय दत्त
संजय दत्त ने कुछ दिनों में पहले एक अर्ज़ी डाली थी, जेल से छूट्टी की। हालांकि अभी तक ये अर्ज़ी विचाराधीन है। संजय दत्त ने छुट्टी का कारण डाला था पीके का प्रमोशन।
एक तरफ संजू बाबा अपनी 14 दिनों की छुटटी मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने 'तुरंग' नाम की एक फिल्म रजिस्टर कराई है।
'तुरंग' एक मराठी शब्द है जिसका मतलब होता है 'जेल' और इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों नामों के साथ रजिस्टर कराया गया है। हालांकि इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन खबरें आ रही हैं कि संजय जेल में इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
संजू बाबा की मुन्नागिरी, जेल से खेलते रहते हैं छुट्टी छुट्टी
एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता स्क्रिप्ट तो लिख रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है कि वो इसी सब्जेक्ट पर फिल्म लिख रहे हैं। फिलहाल उनका प्रोडक्शन हाउस 'हसमुख पिघल गया' नाम की एक फिल्म बना रहा है जिसमें अरमान रलहान और अनिंदता नायर मुख्य किरदारों में होंगे। इसका निर्देशन सेजल शाह करेंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएंगे।
VIDEO: जेल जाने से पहले ऐसे की थी संजू ने पीके की शूट


Click it and Unblock the Notifications












