त्रिशाला ने तोड़ी चुप्पी लेकिन मीडिया को गरियाया
संजय दत्त की पहली शादी से बेटी त्रिशाला ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। लोग लगातार जानने को उत्सुक थे कि अभिनेता संजय दत्त की लाडली बेटी त्रिशाला आखिर कार चुप क्यों हो गयी है तो त्रिशाला ने चुप्पी तोड़ते हुए धमाकेदार वापसी की है अपने ब्लॉग पर। त्रिशाला ने लिखा है कि मैं जानती हूं कि मेरी चु्प्पी के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। मैं खुद भी हैरान हूं कि मेरे और मेरे परिवार के साथ इतना सबकुछ हो गया और मैं चुप कैसे रह गयी।
त्रिशाला ने आगे लिखा है कि आप सभी को पता है कि मेरे पापा के साथ क्या हुआ है, अगर नहीं हुआ है तो मैं आपको बता दूं कि उन्हें तीन साल की सजा हुई है। मैं अपने पापा से बहुत प्यार करती हूं लेकिन जेल जाते समय मैं उनके पास नहीं थी इस बात का भी मीडिया ने काफी गलत मतलब निकाल लिया। यह किसी ने नहीं सोचा कि हो सकता है कि मेरे पापा ने ही मुझे आने से मना किया हो। मैं अपने पापा के खिलाफ नहीं जाती हूं।
मेरे पापा अमेरिका नहीं आ सकते हैं इसकी कानूनी वजह है लेकिन मैं तो आ सकती हूं, इस बात को भी लेकर मीडिया ने काफी तमाशा किया है। तो मैं बता दूं कि मीडिया के ही कारण मैं इस समय अमेरिका में हूं। मैं साल 2007 में भारत आयी थी तो इसी मीडिया ने मेरे और मान्यता के रिश्ते को लेकर ना जाने क्या-क्या लिख दिया था।
आज मुझे लगता है कि अच्छा है कि मैं बॉलीवुड में नहीं आ रही। पापा ने मुझे क्यों मना किया, यह मुझे अब समझ में आ रहा है। मैं अपने परिवार को और दुख नहीं देना चाहती हूं, वो पहले ही काफी मुसीबतों का सामना कर रहा है। मीडिया कहीं इस बात का भी बतंगण ना बना दे इसलिए मैं यहीं( अमेरिका) में ही खुश हूं।
मालूम हो कि संजय दत्त की 25 साल की बेटी त्रिशाला अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती है। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि वब बॉलीवुड में आना चाहती हैं लेकिन संजय दत्त ने उन्हें बॉलीवुड में आने से मना कर दिया है। फिलहाल त्रिशाला इस समय पढाई कर रही हैं और फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












