सलमान के साथ शुद्धि की शूटिंग के लिए जेल से फिर छुट्टी लेंगे संजय दत्त?
करण जौहर की फिल्म शुद्धि जो इतने साल से किसी ना किसी कारण से डब्बे में बंद हो जा रही थी, अब फाइनली फ्लोर पर जाने को तैयार है। लेकिन सबसे ज़्यादा हैरत आपको संजय दत्त के इस प्रोजेक्ट के जुड़ने से होगी। पिछली बार जेल से अपनी पत्नी मान्यता दत्त की तथाकथित बीमारी के चलते संजू ने जेल से छुट्टी ली थी।
लेकिन इस छुट्टी के दौरान ही संजय दत्त करण मल्होत्रा से मिले और संजय को शुद्धि के विलेन के रोल के लिए फाइनल कर लिए गए। छुट्टी का सदुपयोग इसे कहते हैं बाबा। अब जब शुद्धि फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है तो सवाल उठा कि संजय दत्त जो जेल में सज़ा काट रहे हैं, कैसे इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
SEE PICS: संजय दत्त की 'जेल वापसी', बच्चों ने रो रोकर किया भावुक
तो लीजिए जनाब इसका जवाब है संजय की अगली छुट्टी। अगर सूत्रों की मानें तो संजय जुलाई-अगस्त में फिर से छुट्टी के लिए अप्लाई करेंगे और इस फर्लो के दौरान ही वो शुद्धि की शूट निबटा लेंगे। इतना ही नहीं अब फर्लो में संजय कारण भी शुद्धि की शूट ही देंगे क्योंकि ये उनका काम है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी छुट्टी मान भी ली जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
