संजू बाबा की मुन्नागिरी, जेल से खेलते रहते हैं छुट्टी छुट्टी
ये संजय दत्त का जेल से छुट्टी मांगना कोई नई बात नहीं रह गया है। 10 दिन, 15 दिन, 20 दिन...मतलब अनलिमिटेड छुट्टी। कभी कभी तो आप सोच में पड़ जाएंगे कि ये संजू बाबा जेल से छुट्टी लेकर घर जाते हैं या घर से छुट्टी लेकर जेल। हम कोई मज़ाक नहीं उड़ा रहे। माना उनकी पत्नी मान्यता की तबीयत खराब थी माना उनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। पर इस देश में जेल में सज़ा काट रहे हर आदमी के बीवी, बच्चे, घर, परिवार सब होता है। ऐसे में संजू बाबा की ये मुन्नागिरी कभी कभी कानून का मज़ाक उड़ाती लगती है।
अब देखिए न संजू बाबा ने फिर एक अर्ज़ी डाली है, जेल से 15 दिन की छुट्टी की। इस बार कारण क्या है ये किसी को नहीं पता। अब इस बार उन्हें छुट्टी मिलती है कि नहीं ये तो कानून और उनके बीच की बात है। पर हम आपको ये बताना चाह रहे हैं कि अपने 42 महीने की बची सज़ा काटने के लिए जेल गए संजू बाबा, दो ढाई महीना छुट्टी पर ही रहे हैं। हां ये ठीक है कि दर्शक उनसे बहुत प्यार करते हैं पर जो गुनाह उन्होंने किया है वो आज भी वही है और उसके लिए उन्हें माफ करना ज़रा मुश्किल है। खैर, हम तो बस आपसे यहूी पूछना चाह रहे थे कि उनका ये छुट्टा छुट्टी का खेल क्या आपको सही लगता है!
राजकपूर - नरगिस की लव स्टोरी में रणबीर और संजय दत्त का कनेक्शन


Click it and Unblock the Notifications
