और संजय बन गये बैरक नंबर 12 के कैदी नंबर 15170
आखिरकार संजय दत्त अब अभिनेता और सुपरस्टार नहीं कहलायेंगे बल्कि अब अगले साढ़े तीन सालों तक संजू बाबा की पहचान होगी बैरक नंबर 12 के कैदी नंबर 15170। जी हां इसी नाम से उन्होंने आर्थर रोड जेल में अपनी पहली रात काटी है।
कल रात साढ़े नौ बजे के आस-पास उन्हें जेल ले जाया गया था। जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआ उसके बाद सारी औपचारिकताएं पूरी हुईं। आर्थर रोड में उनकी जान का खतरे का अंदेशा है इसलिए उन्हें यरवाडा जेल में पहुंचा दिया जायेगा और वह कब होगा यह अभी गुप्त है।
मालूम हो सरेंडर करने के बाद संजय दत्त के वकील ने कोर्ट के सामने संजय दत्त की कुछ मांगे रखी जिसमें से कुछ ने कोर्ट मान ली तो कुछ को सिरे से ठुकरा भी दिया।
संजय दत्त ने कोर्ट से सिगरेट पीने की इजाजत, घर का खाना और नरम बिस्तर पर सोने की मंजूरी मांगी थी जिस पर कोर्ट ने संजय दत्त से कहा कि आप सिगरेट पीना छोड़ दें, यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
हालांकि कोर्ट ने संजू की सारी मांग ली है, अब एक महीने तक संजू घर का पका खाना खा पायेंगे। खैर थोड़ी देर में संजय दत्त को जेल भेज दिया जायेगा जहां संजू को साढ़े तीन साल का वक्त काटना है।
इसलिए संजय दत्त ने अपनी पहली रात अपने घर से आये बिस्तर पर ही काटी। उनके लिए जेल प्रशासन ने पंखे बी लगवा दिये थे।मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि कि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












