..................... Sanjay Dutt | Shirish Kunder | Agneepath | संजय दत्त | शिरीष कुंदर | अग्निपथ - Hindi Filmibeat

शाहरूख ने ही नहीं संजय ने भी पीटा शिरीष कुंदर को

'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी नें उस समय भूचाल मच गया जब किंग खान ने अपनी क्लोज फ्रेंड फरहा खान के पति शिरीष की जमकर पिटाई कर दी। झगड़े की असल वजह तो अभी तक पता नहीं चल पायी है लेकिन इतना तय है कि पार्टी में शाहरूख ने जोरदार थप्पड़ शिरीष को रसीद कर दिया था। और केवल शाहरूख ने ही बल्कि झगड़े का बीच-बचाव करने गये संजय दत्त ने भी जमकर शिरीष को पीटा है। इस बात के गवाह पार्टी में मौजूद लोग है।

दरअसल रविवार को फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह के बाद अभिनेता संजय दत्त के दोस्त बाबा दीवान ने 'अग्निपथ' के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, रात के करीब तीन बजे पार्टी के बीच फराह के पति शिरीष, शाहरुख के सामने से कुछ बड़बड़ाते हुए निकले। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन-चार बार हुआ।

शिरीष ने तो कुछ लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ भी की। पहले तो किंग खान ने उन्हे हद में रहने की हिदायत दी। लेकिन शिरीष ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्होंने जोर से शाहरुख को धक्का दे दिया, जिससे गुस्साए शाहरुख ने शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख संजय दत्त और वहां मौजूद बॉडीगार्ड ने दोनों को अलग किया। लेकिन शिरीष संजय दत्त से भी उलझ गये उन्होंने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त पर छींटाकशी की जिसके बाद संजू बाबा का भी गुस्सा चरम पर पहुंच गया और उन्होंने भी जोरदार थप्पड़ शिरीष को जड़ दिया।

इस घटना के बाद फराह खान ने टि्वटर पर टि्वट किया है कि शाहरुख हमेशा ये कहते थे कि मारपीट किसी समस्या का हल नहीं अब अगर वो मारपीट पर आमादा हैं तो शायद वो किसी तरह के पर्सनल या फिर प्रोफेशनल डिप्रेशन के शिकार हैं। लेकिन पार्टी में मौजूद अमीषा पटेल और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कहा है कि गलती शिरीष की ही है क्योंकि वो नशे की हालत में थे और जरूरत से ज्यादा पार्टी में मौजूद लोगों के खिलाफ छींटाकशी और टिप्पणी कर रहे थे जिसके बाद किसी को भी गुस्सा आ सकता है। इसलिए उनके साथ जो कुछ भी हुआ सही हुआ।

उधर लोगों का कहना है कि शाहरूख, शिरीष से अपनी फिल्म रॉ.वन की आलोचना और मजाक उड़ाये जाने से काफी खफा और नाराज थे जिसके चलते उन्होंने शिरीष के साथ मार-पीट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X