अज्ञात बीमारी की चपेट में संजू बाबा, 14 दिन की मांगी पैरोल
सबको पता है कि मुंबई बम धमाकों में प्रयोग हुए असलहे को अपने घर में रखने के लिए दोषी करार दिये गये अभिनेता संजय दत्त इस समय साढ़े तीन सालों के लिए यरवाडा जेल में सजा भुगत रहे हैं। मई में जेल गये संजय दत्त आज चार महीने से जेल की आवो-हवा में सांस ले रहे हैं। इस बीच उनकी ओर से कई बार पुनर्याचिका भी डाली गयी जिस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से उन्हें निराश ही होना पड़ा है।
लेकिन अब खबर आ रही है कि संजय दत्त की ओर से 14 दिन की पैरोल मांगी गयी है क्योंकि वह एक अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। इस बात की पुष्टि यरवदा जेल के अधिकारियों ने की है। जेल अधीक्षक योगेश देसाई ने बताया की संजय दत्त की ओर अप्लीकेशन 20 दिन पहले ही दिया गया था, जिस पर गौर फरमाया जा रहा है।हालांकि अधिकारियों ने संजय दत्त की बीमारी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि यह एक गुप्त बात है, जिसे हम मीडिया में उजागर नहीं कर सकते हैं।
देखते हैं कि संजय दत्त की यह अर्जी भी मंजूर होती है या नहीं। फिलहाल 16 मई से संजय दत्त जेल में है, वहां पर वह फाइल संभालने का काम करते हैं। जेल में सजा काटने के ही दौरान संजय दत्त की फिल्म पुलिसगिरी रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों को छोड़कर किसी ने पसंद नहीं किया। दुख की इस घड़ी में संजू बाबा का पूरा परिवार उनके साथ है तो वहीं फिल्मी दुनिया के उनके दोस्त जैसे रोहित शेट्टी और प्रभु देवा भी संजय दत्त के साथ किये अपने पुराने वादों को बखूबी निभा रहे हैं। इसलिए संजय के जेल जाने के बाद भी वह उनकी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए तैयार है, जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications












