बर्थ डे ब्वाय संजू बाबा यरवाडा जेल में काटेंगे केक

आज बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजू बाबा पूरे 54 साल के हो गये हैं। जन्म से लेकर आज तक संजू बाबा और उनके घरवालों ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा आयेगा जब संजय दत्त अपने जन्मदिन वाले दिन जेल में होंगे। आज अगर संजय दत्त अपने घर पर होते तो आज उनके जन्मदिन पर घर में एक शानदार पार्टी हो रही होती। जिसमें लाखों रूपये की शराब और सैकड़ों लोग आमंत्रित होते लेकिन आज यरवाडा जेल में संजू गैरों के बीच में अकेले बैठकर अपने जन्मदिन के पलों को याद करेंगे।

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है संजय दत्त की जिंदगी। इनकी लाइफ का हर एक पन्ना कुछ ना कुछ नई कहानी कहता है जिसे पढ़ने के बाद इसांन की आंखे कभी भीग जाती हैं तो कभी उनमें गुस्सा भी आता है।

फिल्म रॉकी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अभिनेता संजय दत्त नाम से अपनी पहचान बनायी उसके बाद आयी उनकी फिल्में गुमराह, साजन, सड़क, खलनायक जैसी सुपर डूबर हिट फिल्मों से संजय दत्त नंबर वन सीट के प्रबल दावेदार बन गये लेकिन उसी समय गुमराह बादल ने उनकी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। जवानी की दहलीज पर मां नरगिस और भरी जवानी में पत्नी ऋचा को खोने वाले संजय दत्त कब गलत संगत और गलत आदतों में पड़ गये इस का अंदाजा शायद संजय दत्त को भी नहीं लगा होगा।

जेल, सजा , जमानत और फिर जेल के बीच में उलझी संजय दत्त की जिंदगी में एक बार राजनीति का शौक भी आया तो वहीं बॉक्सऑफिस सफलतायें भी। वो खलनायक से लोगों के मुन्ना भाई बन गये जो कि हथियार की नहीं अहिंसावादी बातें करता हैं। लेकिन हर बुरे काम का फल कभी ना कभी भोगना ही पड़ता है सो संजू बाबा भी अब जेल में अपने पापों की सजा भुगत रहे हैं। हर बुरे काम का नतीजा कभी ना कभी बुरा ही होता है इसका जीता-जागता उदाहरण संजय से अच्छा कोई नहीं हो सकता है।

लेकिन जन्मदिन के मौके पर आईये जानते हैं संजय के अब तक के सफर के बारे में...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X