अब संजय को बेड रेस्ट वाली बीवी के लिए चाहिए पैरोल
पुलिस अधिकारी की ओर जारी बयान में कहा गया है कि संजय दत्तने पुणे के मंडलायुक्त को लिखा है, जिन्होंने मुंबई में खार पुलिस को निर्देश दिया है कि वह पैरोल अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन में दिए गए कारणों का सत्यापन करे। सत्यापन रपट अगले कुछ दिनों में आने की संभावना है।
गौरतलब है कि संजय दत्त, 21 दिसंबर, 2013 से पैरोल पर हैं, और उन्हें 21 जनवरी को वापस जेल लौटना था। लेकिन उन्होंने पैरोल अवधि बढ़ाने की मांग की और उनकी पैरोल अवधि एक महीने (21 फरवरी तक) बढ़ा दी गई।
संजय दत्त ने पैरोल बीवी मान्यता की बीमारी के लिए मांगी थी। मान्यता का हाल ही में किडनी के ट्यूमर की सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने इतने बड़े ऑप्रेशन के बाद उन्हें बेडरेस्ट की सलाह दी है।
देखते हैं कि इस बार पुलिस प्रशासन पैरोल के संबंध में क्या कदम उठाता है? आपको बता दें कि संजय दत्त मार्च 1993 में मुंबई में हुए सीरयल विस्फोटों के एक मामले में दोषी ठहराए गए है, इसलिए संजय दत्त पांच वर्ष कारावास की सजा के बाकी बचे 42 महीने काट पुणे के यरवाडा जेल में काट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












