मान्यता की बीमारी ले आई संजय दत्त को दरगाह!

संजय दत्त के मैनेजर ने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें लिखा था "मिस्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त हॉस्पिटलाइज्ड हैं। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए बहुत धन्यवाद। संजय दत्त की तरफ से आप सभी को और आपकी टीम को ये रिक्वेस्ट है कि आप अपने अपने ओ बी वैन और कैमरा यूनिट को अस्पताल के आस पास से हटा लें। क्योंकि इससे अस्पताल की मैनेजमेंट को बहुत मुश्किल हो रही है। ये संजय दत्त के परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल भरा समय है। इसलिए वो थोड़ी प्राइवेसी चाहते हैं। कृपया अपना सहयोग हमें दें। हम मान्यता दत्त की तबियत के बारे में आपको जानकारी देते रहेंगे।"
संजय दत्त की पत्नी की हालत खराब होने की वजह से जेल से संजय दत्त की पैरोल भी बढ़ाई गयी है। उम्मीद है कि संजय दत्त की इन दुआओं का असर जल्द से जल्द हो और मान्यता दत्त ठीक होकर वापस अपने घर आ जाएं। संजय दत्त के जेल जाने की वजह से मान्यता पहले ही काफी परेशान और दुखी थीं। इस बीमारी से उनका पूरा परिवार काफी परेशान हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











