रीयल लाइफ में फिर खलनायक बनें संजय दत्त, नशीला MMS लीक
दरअसल मामला यह है कि पैरोल पर जब तीन महीनों के लिए संजय दत्त अपने घर आये थे तो उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा और किया जो कि एक एमएमएस में अवतरित हो गया है और वो अब इंटरनेट पर वाइरल हो गया है।
वी़डियो क्लिप में संजय दत्त बुरी तरह से नशे में धुत हैं
जिसकी वजह से संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त काफी हैरान-परेशान हो गयी हैं, उन्हें लग रहा है कि कहीं इस एमएमएस की वजह से एक बार फिर से कहीं संजय दत्त किसी मुसीबत ना फंस जायें।
पर्दे पर दिखेगी संजू बाबा की रीयल कहानी: रॉकी से यरवाडा जेल
इस वी़डियो क्लिप में संजय दत्त बुरी तरह से नशे में धुत हैं और नशे की हालत में वो कुछ हिंदी सिनेमा की नामचीन हस्तियों को गरिया रहे हैं। जिस समय वह अपने मुंह से बॉलीवुड के कुछ लोगों का नाम ले रहे थे।
तो वहीं पर उनके बगल में तीन लड़कियां बैठीं हुई थीं, जिनको कि संजय दत्त ने अपनी प्रोडक्शन की फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम देने का वादा किया था।
वीडियो क्लिप बताने के लिए काफी है कि पैरोल के वक्त संजय दत्त ने काफी मस्ती की थी। मालूम हो कि संजय दत्त को पैरोल उनकी बीवी मान्यता की देखभाल के लिए दी गयी थी। मान्यता को ट्यूमर बताया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
