अब पर्दे पर दिखेगी संजू बाबा की रीयल कहानी: रॉकी से यरवाडा जेल
इसलिए ही शायद राजकुमार हिरानी को लगा कि उनकी कहानी को पर्दे पर दिखाना चाहिए और संजू की स्टोरी को फिल्म का रूप दे देना चाहिए इसलिए ऐसी खबर है कि फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की रीयल स्टोरी को रील में तब्दील कर देंगे।
इसके लिए राजकुमार हिरानी के मन में आज के रॉकस्टार रणबीर कपूर हैं जिनसे राजकुमार अपनी फिल्म में संजय दत्त का रोल करवाने वाले हैं। फिलहाल रणबीर ने अभी फिल्म के लिए हां नहीं बोला है।
Read: गुमराह रॉकी कैसे बना खलनायक.
बताया जा रहा है कि हिरानी यह फैसला संजय दत्त से पूछकर लिया है जब वह पैरोल पर घंर पर थे। हिरानी इस फिल्म का निर्माण अपनी 'पीके' का पोस्ट-प्रोडेक्शन करने के बाद करेंगे। फिल्म 'पीके' में भी संजय दत्त एक अहम भूमिका में है जिसकी शूटिंग उन्होंने जेल जाने से पहले ही पूरी कर ली थी। फिल्म में आमिर खान औऱ अनुष्का लीड रोल में हैं।
Did You Know: संजय दत्त से प्यार करती थीं माधुरी दीक्षित
गौरतलब है कि संजय दत्त ने अपना फिल्मी करियर फिल्म रॉकी से शुरू किया था, उसके बाद वो ड्रग्स की आदत में फंस गये थे। उनके पारिवारिक जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आये उनकी मां और उनकी पहली पत्नी ने कैंसर से दम तोड़ दिया। अपनी पारिवारिक समस्याओं से उबर कर जैसे ही संजय दत्त ने फिल्मों की ओर ध्यान दिया और वह सुपर स्टार बनें उनके पास से 1993 को मुंबई बम धमाकों में प्रयोग हुए असलहे एक के 47 बरामद हुई जिसके बाद उन्हें जेल हुई हालांकि वह जमानत पर छूट गये थे लेकिन मई 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार कर दी और इसी कारण संजय दत्त यरवदा जेल में हैं।
Did You Know: संजय दत्त से प्यार करती थीं माधुरी दीक्षित। कहा जाता है दोनों ही सितारे अच्छे दोस्त थे। संजय के मुश्किल वक्त में भी माधुरी उनके साथ थीं लेकिन उन्होंने कभी भी वह नहीं कहा जो शायद उनका दिल कहना चाहता था। माधुरी को करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि माधुरी थोड़ी संकोची और शर्मिली थीं, उन्हें संजू बाबा काफी पसंद थे लेकिन संजू की गलत हरकतों की वजह से माधुरी ने उनसे अपने आप को दूर कर लिया था। जिसके कारण माधुरी की पसंद उनकी चाहत नहीं बन पायी।


Click it and Unblock the Notifications
