केजीएफ 2 की रिलीज डेट को लेकर संजय दत्त का खुलासा, नए पोस्टर के साथ किया बड़ा ऐलान!
कन्नड़ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की धमाकेदार अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी समय से चर्चा है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म की रिलीज डेट कब सामने आएगी। इस फिल्म से इसका शानदार टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार भी कर रहे हैँ। लेकिन इस समय इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
केजीएफ 2 के एक पोस्टर साझा करते हुए संजय दत्त ने बताया है कि कब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आएगी। संजय दत्त लिखते हैं... 'आपसे वादा करते हैं आज शाम को 6.30 मिनट पर केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।' गौरतलब है कि ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और शाम का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी
इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहल पता चला है कि फिल्म की कहानी काफी बदल दी जाएगी लेकिन शुरुआत वहीं से होगी जहां से इसका पहला भाग खत्म किया गया था।

रॉकी का किरदार
'यश जोकि रॉकी का किरदार निभा रहे हैं वो इस पार्ट में गरीबी से ऊपर उठ चुके हैं और अपनी मरती मां से किया वादा निभाएंगे। साथ ही वो सोने के कारोबाक पर भी राज करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

केजीएफ चैप्टर 2
पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा किरदार यश का इस फिल्म दिखाया जाना है। केजीएफ चैप्टर 2 उन फिल्मों में से एक है जो कि काफी समय से फैंस की वेटिंग लिस्ट में शामिल है।

रवीना टंडन
इस फिल्म में कुछ शानदार कलाकारों की की एंट्री होगी जिसमें से एक बॉलीवुड की शानदार अदाकारा रवीना टंडन हैं।

अधीरा के लुक में
संजय दत्त फिल्म में निगेटिव रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं और अधीरा के लुक में वो कितना खतरनाक लग रहे हैं ये तो सभी ने पहले ही देखा है।
कपिल शर्मा ने ट्वीट कर किया कूबूल, इस वजह से बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'


Click it and Unblock the Notifications