..................... इस वजह से बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो' Kapil sharma revealed why his The Kapil sharma show going to Off-Air? - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर किया कुबूल, इस वजह से बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'

सोनी टीवी का मशहूर द कपिल शर्मा शो को लेकर काफी समय से चर्चा है कि ये शो फरवरी में बंद होने वाला है। इस खबर से कपिल के फैंस परेशान थे कि आखिर ये क्यों हो रहा है। लेकिन अब इस सवाल का जवाब खुद कपिल ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस को दे दिया है और ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा ने एक पोस्ट किया है और इसमें दूसरी बार पिता बनने की बात कही है।

दरअसल कपिल शर्मा सभी फैंस को उनके सवालों के जवाब दे रहे थे और इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि.. 'कपिल शर्मा सर आप शो ऑफ एयर क्यों कर रहें हैं।' इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा है कि.. 'क्योंकि मुझे अपने घर में पत्नी के साथ रहना है और दूसरे बच्चे का स्वागत करना है।' कपिल के इस जवाब के बाद उनके फैंस को इस सवाल का जवाब मिल गया कि आखिर उनका शो बंद होने क्यों जा रहा है।

बंद हो रहा है

बंद हो रहा है

बता दें कि ये शो हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ महीनों के लिए बंद हो रहा है और इसके बाद दोबारा शुरु हो जाएगा। इस शो पर कीकू शरादा, शिमोना, कृष्णा अभिषेक, चंदन और भारती सिंह जैसे शानदार कलाकार हैं जो कि सभी को मस्त कर देते हैं।

3 महीनें

3 महीनें

कपिल शर्मा के इस शो को लेकर खबर है कि ये लगभग 3 महीनें के लिए बंद होने जा रहा है और इसका एक कारण फिल्में ना रिलीज होना भी है।

फिल्में रिलीज नहीं हो रहीं

फिल्में रिलीज नहीं हो रहीं

मेकर्स का कहना है कि कोविड 19 के कारण फिल्में रिलीज नहीं हो रहीं हैं जिस कारण शो पर सेलेब्स भी नहीं आ पाते हैं।

ब्रेक लिया जाए

ब्रेक लिया जाए

बेहतर है कि कुछ समय का ब्रेक लिया जाए, तब तक सब ठीक हो जाएगा और कपिल अपनी पत्नी के साथ समय बिताएगा जो कि प्रेगनेंट हैं।

धमाका करेंगे

धमाका करेंगे

इतना तय है कपिल वापसी करते हुए काफी बड़ा धमाका करेंगे क्योंकि आने वाले समय में फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

सैफ अली खान ने किया बड़ा खुलासा, जानिए किस महीनें करीना कपूर खान देंगी बेबी को जन्म!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X