PICS:14 दिनों के बाद भी बढ़ सकती है छुट्टी, संजू बाबा खुश

संजय दत्त का फेवरिट गेम मुन्नाभाई देखने के बाद से अगर आपको कैरम लगता था तो आप गलत हैं। दरअसल उनका फेवरिट गेम है छुट्टी छुट्टी। ये तो अब तक हम भी नहीं समझ पाए कि संजू बाबा जेल से छुट्टी लेकर घर जाते हैं या घर से छुट्टी लेकर जेल।

अपनी अब तक की सज़ा की अवधि में संजू बाबा ने काफी समय जेल से बाहर ही बिताया है और अब फिर वो जेल से बाहर अपने परिवार के साथ क्रिस्मस मनाने आए हैं। पिछले साल भी संजय दत्त ने नए साल का जश्न घर पर ही मनाया था।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि संजय दत्त को कौन सी कानून की किताब का पालन करके इतनी सहुलियतें दी जाती हैं। खैर उनका कद काफी बडा है शायद हम और आप केवल बात ही कर सकते हैं। सवाल उठाएंगे भी तो कोई उस पर ध्यान नहीं देने वाला।

संजय दत्त जेल से छूट चुके हैं और जेल से बाहर आकर उन्होंने अपने एट पैक एब्स के साथ पोज़ भी दिया। साफ दिख रहा था कि उन्होंने जेल में कितनी 'मेहनत' की है। हमारी तरफ से भी उनको नए साल की बधाइयां। बस अगर उन्हीं की तरह बाकी लोगों को भी जेल से छुट्टी मिल जाती नए साल के लिए। बात सही सुनी थी कहीं पैसा बोलता है।
Pk के बाद से जेल में जेल की कहानी लिख रहे हैं संजय दत्त

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X