बीवी के चलते संजय दत्त की पैरोल एक महीने और बढ़ी
उन्हें पेट में ट्यूमर है और इस समय वह मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल के लिए ही संजय दत्त ने जेल प्रशासन से पैरोल बढ़ाने की मंजूरी मांगी थी। इससे पहले उन्हें एक महीने की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। यह तीसरी बार है कि उनकी पैरोल को मंजूरी मिली है।
गौरतलब है कि गौरतलब है कि 21 दिसंबर को संजय दत्त को एक महीने के पैरोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिला था। संजय दत्त ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी थी कि उनकी पत्नी मान्यता दत्त गंभीर बीमारी से ग्रसित है, ऐसे में संजय दत्त का उनके साथ रहना काफी जरूरी है। लेकिन पैरोल की मंजूरी के एक दिन पहले ही मान्यता दत्त एक फिल्मी पार्टी में बेहद बिंदास अंदाज में देखी गयी थीं।
जिसके बाद से संजय दत्त के पैरोल का विरोध हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने संजय दत्त को ही सही माना और उन्हें एक महीने की मंजूरी दे दी। फिलहाल अब एक महीने की और पैरोल मिल जाने की वजह से संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में उनकी देखरेख कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












