मान्यता की उंगली में संजू का टैटू, वाह भाई वाह
इसे कहते हैं सच्ची मुहब्बत.. आप सोचेंगे कि हम क्या बात कर रहें हैं.. तो सुनिए आज बात कर रहे हैं हम मिसेज मान्यता संजय दत्त की। जिनसे उनके पति कोसो दूर हैं और जेल में अपनी गुनाहों की सजा भुगत रहे हैं लेकिन मान्यता दूर होकर भी अपने पति के पास है और दोनों के प्यार और भरोसे ने इस पति-पत्नी के रिश्ते को औऱ भी मजबूत कर दिया है। संजय के जुड़वा बच्चों की मां मान्यता दत्त ने अपने पति संजय दत्त के जन्मदिन पर अपनी लेडीज फिंगर में संजू के नाम का टैटू बनवाया है।
इस बारे में जब संजय को बताया गया तो उनकी आंखें खुशी से झलक उठीं। मालूम हो कि संजय दत्त रोज अपनी पत्नी मान्यता को जेल से खत लिखते हैं और मान्यता रोज उन्हें प्यार भरा रीप्लाई देती हैं।यहीं नहीं मान्यता के जन्मदिन पर संजू ने उन्हें जेल से गुलाब भेजा था तो मान्यता ने भी जन्मदिन पर उन्हें टैटू बनवा कर सरप्राइज कर दिया है।
प्यार और पत्नी धर्म का ही ताजा उदाहरण था कि मान्यता ने संजय दत्त की फिल्म पुलिसगिरी का खुलकर प्रमोशन किया था। यही नहीं मान्यता समय-समय पर संजू को मनीआर्डर करती रहती हैं और उनसे मिलने के लिए जेल जाती रहती हैं। शायद मान्यता का प्यार और भरोसा ही है जिसकी वजह से संजू बाबा जेल में भी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। मालूम हो कि संजय को साढे़ तीन साल यरवाडा जेल में गुजारने हैं। मालूम हो कि संजय दत्त को जेल में बॉलीवुड के कई सितारों ने चिठ्ठी के तहत जन्मदिन की बधाईयां भेजी है।
आईये देखते हैं मान्यता दत्त की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications