फिल्म की सफलता के लिए संजय गये बालाजी?

हर एक एक्टर अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगता है और मन्नत करता है। संजय दत्त भी शायद आजकल कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त अपनी शूटिंग से वक्त निकालकर राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने को गये और साथ ही वहां पर उन्होंने मन्नत का धागा भी बांधा। संजय दत्त द्वारा पूजा किये जाने के पीछे लोग अलग अलग राय बना रहे हैं कुछ का कहना है कि संजय अपनी फिल्म की सफळता के लिए वहां गये थे तो कुछ का मानना है कि संजय दत्त अपनी निजी जिंदगी से जुड़ उलझनों से छुटकारा पाने के लिए दुआ मांग रहे हैं।

मंदिर में पूजा करने के बाद संजय दत्त वहां के पुजारी से भी मिले और उन्होंने संजय दत्त को एक हनुमान चालीसा भी भेंट की। संजय दत्त के साथ उनके पारिवारिक पुजारी महेश बंग भी उनके साथ मंदिर गये थे। उन्होंने भी संजय दत्त की पूजा ठीक तरीके से कराई। ज्ञात हो कि इस समय संजय दत्त अपनी दो फिल्मों पुलिसवाला और राजकुमार हिरानी की पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन फिल्मों में संजय दत्त कुछ अलग तरह की भूमिकाएं कर रहे हैं। इस वक्त संजय के करियर को वैसे भी एक हिट फिल्म की जरुरत है तो संजय के लिए अपनी फिल्म की सफलता की दुआ मांगना तो वाजिब है।

दूसरी तरफ संजय दत्त पर एक निर्माता ने केस भी दर्ज कराया है और कहा है कि संजय उन्हें धमकी भरे कॉल्स कर रहे हैं। संजय दत्त का कहना है कि वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। तो इस तरह की मुसीबतें भी संजय दत्त को इस वक्त घेरे हुए हैं लगता है इन्हीं मुसीबतों को लेकर संजय दत्त ने भगवान के दर पर दस्तक दी है और भगवान से अपनी इन सभी मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए दुआ भी मांगी है। उम्मीद है कि संजय की ये दुआ कबूल होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X