वेलेंटाइन डे पर सल्लू नहीं शाहरूख की बांहों में कैटरीना
एक बार फिर से शाहरूख मियां, सलमान खान के सामने उन्हीं की एक्स प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ डांस करते नजर आने वाले हैं जिसे देखकर सलमान केवल हाथ मलते रहने वाले हैं। अरे आप क्या सोचने लगे... हम सही कह रहे हैं। दरअसल शाहरूख खान और कैटरीना कैफ इन दिनों मस्कट में स्टेज शो कर रहे हैं, जो कि 15 फरवरी तक चलेगा।
इसलिए कैटरीना कैफ, वेलेंटाइन डे के मौके पर यानी की आज सलमान खान के साथ नहीं बल्कि शाहरूख खान के साथ हैं। सलमान को शायद वेलेंटाइन डे पर कैट का ना होना इतना नहीं अखरता जितना कि कैट का शाहरूख के साथ होना अखरेगा।
आपको बता दें कि मस्कटम्यूजिकल नाइट में किंग खान, कैटरीना के साथ फिल्म जब तक है जान. के गानों पर थिरकेंगे। इससे पहले ऐसी कंडिशन दुबई में भी हुई थी जहां सलमान खान के सामने भी किंग खान और कैटरीना कैफ ने एक साथ स्टेज पर डांस किया था।
भले ही सलमान खान कहते फिरें कि उनके और कैट के बीच में अब कुछ नहीं है बवाजूद इसके किसी भी अवार्ड फंक्शन में जब कैट किसी और हीरो के साथ नजर आती हैं तो सलमान खान का चेहरा देखने लायक होता हैउनके चेहरे के उतार-चढ़ाव बहुत कुछ कह जाते हैं, ऐसे में अगर कैटरीना सलमान खान के सबसे बड़े दु्श्मन शाहरूख खान के साथ हो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सल्लू मियां के दिल पर क्या बीत रही होगी?
शायद साल 2013 का आज का वेलेंटाइन डे सलमान खान की अब तक की जिंदगी का सबसे खराब वेलेंटाइन डे होगा। वैसे आपको बताते चले कि मस्कट में होने वाले इस कार्यक्रम में इस हिट जोड़ी के अलावा प्रीति जिंटा और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जाफर भी हिस्सा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












