#SCOOP: 20 साल बाद...दो सुपरस्टार एक साथ...मचेगा तहलका

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिनके बारे में सुनकर ही मज़ा आ जाता है। ऐसी ही एक जोड़ी है संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की। हालांकि दोनों ने ज़्यादा फिल्में साथ में नहीं की, लेकिन जितनी की उसमें ही उनकी केमिस्ट्री देख फैन्स पागल हो गए।

थानेदार, साजन और खलनायक ऐसी ही तीन फिल्में थीं जिसके बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री के लोग कायल हो गए।

sanjay dutt madhuri dixit

खबरें यहां तक थीं कि माधुरी दीक्षित और संजय दत्त काफी करीबी दोस्त हो चुके हैं लेकिन 1993 बम्बई बम ब्लास्ट केस ने सब कुछ बदल दिया। बहरहाल, अब माना जा रहा है कि विधु विनोद चोपड़ा ने मार्को भाऊ नाम की एक फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, माधुरी दीक्षित उनकी फिल्म परिंदा में काम कर चुकी हैं इसलिए हो सकता है कि इस प्रोजेक्ट को उनकी हां मिल जाए। अगर ऐसा हुआ, तो इस फिल्म की चर्चा काफी होगी ये तो तय है।

वैसे भी विधु विनोद चोपड़ा हमेशा कंट्रोवर्शियल लोगों को स्क्रीन पर लाते रहते हैं। ऐसे में मार्को भाऊ के लिए उनकी ये ट्रिक कितना काम आती है, देखना होगा।

इंटरनेट पर खोजबीन की तो माधुरी दीक्षिता और संजय दत्त की पुरानी तस्वीरों का एक खज़ाना सा मिला। और कुछ बातों का भी। पढ़ने का सिलसिला चल गया। सोचा आपसे भी बांट लें, अगर नहीं पता होगा तो चौंक जाएंगे और अगर पता होगा तो पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी!

माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के शबाब पर थीं। उनकी तेजाब और दिल जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त एक अपना ही दर्शक वर्ग तैयार कर चुके थे।

इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी को एक ही फिल्म में साइन किया गया, फिल्म का नाम था 'साजन'। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं, फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त काफी करीबी दोस्त हो गए। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 'साजन' की शूटिंग के दौरान ये करीबी और बढ़ गई। फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों की भी मुहर लग गई। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ मे साइन किया गया, फिल्म थी, 'खलनायक'। इसके बाद फिल्मी गलियारों में चर्चा भी तेज़ हो गई।

माधुरी का परिवार उनके और संजय दत्त की खास दोस्ती के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना। माधुरी दीक्षित ने इस बात के लिए अपने परिवार की नाराज़गी उठाई।

1993 में संजय दत्त विदेश में शूटिंग के लिए गए हुए थे। वापस लौटे तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स स्टेशन पर उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर भी पुलिस थी, उन्हें स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

संजय पर कई संगीन आरोप थे। माधुरी को लगता था कि संजय अपनी 'बैड ब्वॉय' वाली छवि को पीछे छोड़ चुके हैं लेकिन इस घटना के बाद दोनों के बीच हमेशा के लिए दूरियां आ गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X