बहन-बीवी को देखकर भावुक हुए संजू
16 तारीख से बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल में हैं। आर्थर रोड जेल में वह एक महीने रहेंगे. वह वहां पर ठीक से हैं, उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक है। इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा परिवार उनके साथ है। बहन प्रिया दत्त और पत्नी मान्यता दत्त जब उनसे मिलने पहुंचे तो ऐसी खबर आयी कि संजू बाबा अपनों को देखकर एक बार फिर से भावुक हो गये।
आपको बतातें चले कि आर्थर रोड जेल में संजय दत्त को आतंकी कसाब वाले बैरक में रखा गया था जिसका कि विरोध संजय दत्त के वकील और उनके परिवार वालों ने किया था। कोर्ट ने वकील की आपत्ति को जायज ठहराते हुए कहा था कि संजय दत्त को आंतकी कसाब के बैरक में ठहराना उचित नहीं है क्योंकि वह आतंकी नहीं है।
उन्हें टाडा कोर्ट के तहत सजा नहीं मिली हैं बल्कि उन्हें आमर्स एक्ट के तहत सजा सुनायी गयी है। जिसके बाद संजय दत्त को अंडा सेल बैरक से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।
मालूम हो कि सिने अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनायी है, जिनमे से डे़ढ़ साल की सजा वह काट चुके हैं, इसलिए अब उन्हें पूरे साढ़े तीन साल जेल में गुजारने होंगे। फिलहाल संजय दत्त एक महीने तक आर्थर रोड में रहेंगे उसके बाद उन्हें यरवाडा जेल भेज दिया जायेगा, क्योंकि संजू और उनके वकील को ऐसा लगता है कि वह वहां सुरक्षित रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












