Pk Effect:संजय दत्त को बेल, अब देख पाएंगे अपनी फिल्म पीके!
पीके में वाकई दम है। कोई जादुई शक्तियां भी शायद। तभी तो उनके भाया जेल से बाहर आ गयो। वैसे तो संजय ने काफी पहले ही जेल से छुट्टी मांगी थी, अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन। वही फिल्म जिसमें वो 15 मिनट का किरदार निभा रहे हैं(एक गाने के साथ)। खैर छुट्टी तो संजू बाबा को मिल गई है।
अब चौदह दिन वो करेंगे क्या इसका ब्योरा तो हम आपको नहीं दे सकते। पर संजय दत्त के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है जिसमें वो 'पीके' देखेंगे। संजय के बाहर आने से निर्देशक राजकुमार हिरानी बेहद खुश है।
VIDEO: जेल जाने से एक दिन पहले Pk की शूट!
फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने बताया कि इससे पहले उन्होंने फिल्म का कोई अंश नहीं देखा है। वह प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। अब जबकि वो जेल से बाहर हैं, ऐसे में सांताक्रूज के एक प्रिव्यू थियेटर में सारे कलाकारों के साथ संजू यह फिल्म देखेंगे।
Pk निगेटिव रिव्यू: राजकुमार हीरानी से हमारे 6 सवाल


Click it and Unblock the Notifications












