पब्लिक के लिए नहीं कैदियों के लिए नाचेंगे संजू बाबा
बॉलीवुड के संजू बाबा यानी कि अभिनेता संजय दत्त पुणे के यरवाडा जेल के कैदी नंबर 16656 है क्योंकि मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए असलहों को अपने घर में रखने के लिए वह दोषी करार दिये गये हैं। इसलिए वह अपने गुनाहों की सजा को जेल में काट रहे हैं।
हिंदी फिल्मी दुनिया का यह जगमगाता सितारा शायद अब अपने पापों की प्रायश्चित करना चाहता है तभी तो वह कैदियों के वेलफेयर के लिए आयोजित होने वाले चैरिटी प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहता है।
खबर आ रही है कि संजय दत्त इस रंगारंग चैरिटी कार्यक्रम में स्टेज प्रस्तुति देने वाले हैं। यह कार्यक्रम 26 सितंबर को बालगंधर्व बालमंदिर में होगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृहराज्य मंत्री आरआर पाटिल भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
संजय दत्त इस प्रोग्राम नें हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं के गानों पर डांस करेंगे। हो सकता है कि कुछ गाने उनकी फिल्मों के भी हो। फिलहाल इस बार का स्टेज प्रोग्राम का निर्देशन संजय दत्त के लिए कोई डायरेक्टर नहीं करने वाला और ना हो कोई कोरियोग्राफर संजू को डांस के स्टेप सिखायेगा।
इस बार के प्रोग्राम के निर्देशक जेल के कैदी ही होगे जो कि निश्चित तौर पर संजय दत्त को भी डांस की वह टिप्स देंगे जैसे कि वह औऱ कौदियों को देते हैं और इस बार संजय दत्त पब्लिक के लिए नहीं बल्कि कैदियों के लिए नाचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












