जेल में फाइल संभाल रहे हैं संजू बाबा
मालूम हो कि यरवाडा जेल के कैदी नंबर 16656 यानी की संजू बाबा अभी भी जेल के अलग बैरक में रखे गये हैं जहां वह बेहद शांत-गंभीर और एकाकी दिखायी पड़ते हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय दत्त जेल में किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करते और ना ही ज्यादा किसी से घुलते-मिलते है।
गौरतलब है कि 22 तारीख के तड़के संजय द्त्त को आर्थर जेल से यरवाडा जेल शिफ्ट किया गया था। संजय दत्त ने खुद कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में सुरक्षित नहीं हैं इसलिए उन्हें पुणे की यरवाडा जेल भेज दिया जाये। आपको बतातें चले कि अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनायी है, जिनमे से डे़ढ़ साल की सजा वह काट चुके हैं, इसलिए अब उन्हें पूरे साढ़े तीन साल जेल में गुजारने होंगे।
संजय दत्त की इस मुश्किल घड़ी में ब़ॉलीवुड समेत उनका पूरा परिवार साथ में हैं। संजू की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी का प्रमोशन अब उनकी जगह उनकी पत्नी मान्यता दत्त करेंगी। फिल्म 5 जूलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












