Exclusive: 'पुलिसगिरी में संजू के सिवा कुछ भी नहीं'

संजय दत्त की जेल जाने से पहले पूरी हुई उनकी अंतिम फिल्म 'पुलिसगिरी' अपने निश्चित वक्त पर ही रिलीज हुई है। फिल्म में सिवाय संजय दत्त के और कुछ भी देखने लायक नहीं हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन दर्शकों का है जिन्होंने फिल्म पुलिसगिरी का टिकट सिर्फ और सिर्फ संजू बाबा के नाम पर खरीदा था।

फिल्म देखकर लौटे संजय दत्त के एक बहुत बड़े फैन दीपक ने वनइंडिया से कहा कि मुझे तो पहले से ही पता था कि फिल्म में कुछ भी खास नहीं है सिवाय संजू बाबा के, मैं तो सिर्फ अपने फेवरट एक्टर के लिेए फिल्म देखने गया था, मैं फिल्म देखते वक्त केवल यही सोच रहा था कि आखिर अपने जीवन के सबसे मुश्किल क्षणों में संजय दत्त ने कैसे इस फिल्म की शूटिंग पूरी की होगी।

वह फिल्म में हंस रहे हैं, रो रहे हैं, डांस कर रहे हैं और दुश्मनों संग लड़ाई कर रहे हैं लेकिन रीयल लाइफ में वह कितने ज्यादा परेशान रहे होंगे फिल्म की शूंटिंग के वक्त। इसमें कोई संदेह नहीं कि फिल्म पुलिसगिरी में उनकी एक्टिंग तारीफे काबिल है।

गौरतलब है कि 5 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म पुलिसगिरी में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है। मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार जो कि संजय दत्त से पहले ही खासा प्रभावित हैं ने अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कहा है कि संजू बाबा जो कि फिल्म के हीरो हैं, की जेल जाने से पहले आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाये।

लेकिन लगता नहीं कि संजय की यह ख्वाहिश पूरी हो पायेगी क्योंकि फिल्म ने सुस्त ओपनिंग की है। फिल्म का बिजनेस केवल और केवल संजय दत्त के फैंस पर ही टिका है। ऐसे में फिल्म अपनी लागत ही वसूल ले यही एक बड़ी बात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X