'पुलिसगिरी' के सेट पर रो पड़े संजू बाबा
जब से अभिनेता संजय द्त्त को जेल जाने की सजा सुनायी गयी है तभी से ही बॉलीवुड काफी दुखी है। इसका ताजा उदाहरण दिखा तब जब संजय दत्त दिन-रात एककर के अपनी फिल्म पुलिसगिरी की शूटिंग को पूरा कर रहे थे। फिल्म के एक सीन में संजय दत्त को गणेश जी की आरती करनी थी। जिसे फिल्माते समय संजय दत्त सही में रोने लगे। उनकी आंखों में आंसू देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स रोने लगा।
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तो बहुत कोशिश की वह अपने आप को संभाल लें, लेकिन संजू बाबा की हालत देखकर वो अपने आप को रोक नहीं पायें। गणेश ने कहा कि पिछले 25 साल से वह संजय दत्त के साथ जुड़े हुए हैं। एक दिन ऐसा भी आयेगा, इस दिन की कल्पना भी मैंने नहीं की थी। भगवान संजू को यह दर्द सहने की शक्ति दे।
इससे पहले मुन्ना भाई' सीरीज के निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त को लेकर ही मुन्नाभाई सीरीज बनाने की बात कही थी। राजकुमार हिरानी ने कहा था कि मु्न्ना भाई तो संजय दत्त ही है तो ऐसे में हम कैसे किसी और को मुन्ना भाई की जगह दे सकते है। इसलिए हम लोग पूरी शिद्दत से संजय दत्त का जेल से बाहर आने का इंतजार करेंगे। अगर वह पांच साल बाद भी जेल से आये तो हम पांच साल बाद मुन्ना भाई का सीक्वेल बनायेंगे।
गौरतलब है कि संजय को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई है। संजय 18 अप्रैल को कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
