पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे संजय दत्त
अपनी सजा की माफी के लिए अभिनेता संजय दत्त जहां मदिरों के चक्कर लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर करने की बात सोची हैं। कानून के मुताबिक अदालत के फैसले के 30 दिनों के अंदर फैसला बदलने के सिलसिले में 30 दिन के भीतर पुनर्विचार याचिका दायर करने का प्रावधान है। इसलिए संजय दत्त पुनर्विचार याचिका दायर करने की कोशिश हैं।
संजय दत्त के समर्थन में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं तो वहीं प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने भी राष्ट्रपति और गर्वनर को संजय की सजा माफी के लिये खत लिखा है।
मालूम हो कि 1993 के मुंबई धमाकों की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च 2013 को अवैध हथियार रखने के जुर्म में संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनायी है।संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग को पूरा करने में व्यस्त हैं। बॉलीवुड और परिवार के लोग संकट की घडी़ में संजय दत्त के साथ हैं। संजय दत्त 18 अप्रैल को सरेंडर करेंगे। फिलहाल इस मु्द्दे पर संजय दत्त मीडिया में कुछ भी कहना नहीं चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
