'पुलिसगिरी' से संजू बाबा का नया रिकार्ड
बॉलीवुड के संजू बाबा के ऊपर इस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा है बावजूद इसके उन्होंने अपने काम से समझौता नहीं किया है। खबर आयी है कि जिस समय इंसान अपने आप को दुख की इस घड़ी में संभाल नहीं पाता है उसमें संजू बाबा जेल जाने से पहले अपने काम को खत्म करने में जुटे हैं।
फिल्म पुलिसगिरी के लिए उन्होंने मात्र तीन घंटे में डबिंग कर ली है। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड वाला काम है। अब फिल्म अपने निर्धारित समय यानी की 5 जुलाई को ही प्रदर्शित होगी। शायद संजू बाबा की इसी बात की वजह से ही आज पूरा बॉलीवुड उनके गम में गमगीन हैं।
इससे पहले संजय दत्त के लिए निर्देशक राजकुमार गु्प्ता ने भी हैरत अंगेज काम किया था। जिनकी आने वाली फिल्म घनचक्कर में संजय दत्त का एक कैमियो रोल था जिसे की सजा होने के बाद संजय ने करने से इंकार कर दिया था। उस सीन को किसी और से कराने के बजाय राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म से ही हटा दिया।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी फिल्म का वह सीन संजू बाबा के लिए ही था, उनसे बेहतर वह रोल कोई और ही नहीं कर सकता था, इसलिए किसी और से वह रोल कराने से अच्छा मैंने उस सीन को ही फिल्म से हटा दिया।
मालूम हो कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए अवैध हथियार रखने के लिए संजय दत्त को दोषी करार दिया है। जिसके लिए उन्हें पांच साल की सजा सुनायी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
