पर्दे पर मुन्ना-सल्लू का दोस्ताना
अवैध हथियार के सिलसिले में बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त को पांच साल की सजा हुई है तो वहीं बॉलीवुड के हैंडसम खान सलमान भी काले हिरण और हिट एंड रने केस में फंसे हुए हैं। उन पर भी किसी दिन सजा की गाज गिर सकती है। इसलिए दोनों ही सितारों के रियल लवर्स चाहते हैं कि दोनों को उनकी सजा से बरी कर देना चाहिए क्योंकि दोनों ने बहुत अच्छे काम भी किये हैं।
यही सब सोचकर 'रॉकस्टार' के राइटर मोअज्जम बेग ने 'मुन्ना भाई सल्लू भाई : किलर्स और हीलर्स' फिल्म बनाने का फैसला किया है जिसमें दोनों की स्टोरी को दिखाया जायेगा।
बेग ने कहा है कि उनकी फिल्म में दोनों के जीवन के उन पहलुओं को दिखाया जायेगा जिसके बारे में दुनिया आज तक अंजान है। फिल्म पर काम बहुत जल्द शुरू हो जायेगा। यह फिल्म 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होगी।लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर संजय दत्त को जेल हो जाती है तो बेग यह फिल्म कैसे बनायेंगे? वैसे आपको बता दें कि संजय-सल्लू आपस में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों ने पहले चल मेरे भाई फिल्म में काम किया है तो वहीं दोनों ने टीवी के हिट शो बिग बॉस सीजन 5 को साथ में होस्ट भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications












