सलमान और संजय की दुर्लभ तस्वीरें
मुंबई। सलमान खान और संजय दत्त आपस में अच्छे दोस्त हैं और दोनों ही एक दूसरे का खुलकर सर्पोट करते हैं। अभी हाल में जब संजय को सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। उस समय सलमान अमेरिका में इलाज करवा रहे थे लेकिन इस घटना को सुनकर वह तुरंत वापस आये और संजय से मिलने के लिए उनके पाली हिल स्थित घर गये।
संजय दत्त और सलमान खान ने साजन और चल मेरे भाई में एक साथ काम किया है। इसके अलावा छोटे पर्दे के शो 'बिग बॉस' को भी होस्ट किया है।
यह दोनों सितारे अपने फिल्मी करियर में भी काफी सफल रहे हैं। जहां सलमान की पिछली पांच फिल्मों ने लगातार सौ करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है, वहीं संजय ने मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग छवि बनाई है।
देखें इन सितारों की अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











