और राखी पर सूनी रह गयी संजू बाबा की कलाई...
ऐसा ही इंतजार था अभिनेता संजय दत्त के घर पर.. जहां उनकी बहने प्रिया और नम्रता बेसब्री से अपनी भाई संजय दत्त का जेल से घर आने का इंतजार थी। प्रिया-नम्रता की झलकती आंखे और आस भरी आवाज बार-बार राह तक रही थीं लेकिन जेल प्रशासन की ओर से परमिशन ना मिल पाने के कारण संजय दत्त यरवाडा जेल से घर नहीं आ पाये।
इंतजार में पूरा दिन निकल गया जिसके चलते संजय दत्त को राखी टाइम से मिल नहीं पायी.. और इस मुबारक दिन पर संजू बाबा की कलाई सूनी रह गयी। हालांकि जब पता चल गया कि संज. दत्त घर नहीं आ पायेंगे तो प्रिया-नम्रता दोनों ने अपनी राखी कोरियर कर दी लेकिन फिर भी जब तक संजय दत्त को राखी मिलती। तब तक दिन बीत चुका था।
वैसे खबर आयी थी कि संजय दत्त ने जेलप्रशासन से 14 दिन की पैरोल की मांग की थी क्योंकि वह किसी अज्ञात बिमारी से ग्रस्त है, इसलिए उनके घरवालों को उम्मीद बढ़ गयी थी कि संजय दत्त घर आ सकते हैं जिसके कारण वह सभी अतिउत्साहित हो गये थे। लेकिन जेल प्रशासन की एक ना ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
