यरवाडा जेल के कैदी नंबर 16656 हैं संजू बाबा
मुंबई हमलों में शामिल अवैध हथियार को रखने के दोषी करार संजय दत्त इन दिनों यरवाडा जेल के कैदी नंबर 16656 हैं। सुरक्षा के मद्देनजर संजय दत्त को अभी अलग बैरक मे रखा गया है। फिलहाल अभी उन्हें घर के खाने और घर से लाये बिस्तर पर सोने की इजाजत है इसलिए संजू बाबा अभी चैन से घर की रोटी ही खा रहे हैं।
सूंत्रो के हवाले से खबर आ रही है कि वह इन दिनों बिल्कुल शांत और गंभीर रहते हैं। वह ज्यादा किसी से बात नहीं करते हैं और ना ही घुलते-मिलते हैं। जेल प्रशासन भी उनसे नार्मल कैदियों की तरह ही पेश आ रहा है। संजय दत्त को महाराष्ट्र की इस सबसे बड़ी जेल में पूरे साढे़ तीन साल गुजारना है।
गौरतलब है कि 22 तारीख के तड़के संजय द्त्त को आर्थर जेल से यरवाडा जेल शिफ्ट किया गया था। मालूम हो कि संजय दत्त की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया गया इसलिए सारी कार्रवाई गु्प्त रूप से हुई है।
संजय दत्त ने खुद कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में सुरक्षित नहीं हैं इसलिए उन्हें पुणे की यरवाडा जेल भेज दिया जाये। प
आपको बतातें चले कि आर्थर रोड जेल में संजय दत्त को आतंकी कसाब वाले बैरक में रखा गया था जिसका कि विरोध संजय दत्त के वकील और उनके परिवार वालों ने किया था। कोर्ट ने वकील की आपत्ति को जायज ठहराते हुए कहा था कि संजय दत्त को आंतकी कसाब के बैरक में ठहराना उचित नहीं है क्योंकि वह आतंकी नहीं है। उन्हें टाडा कोर्ट के तहत सजा नहीं मिली हैं बल्कि उन्हें आमर्स एक्ट के तहत सजा सुनायी गयी है।
जिसके बाद संजय दत्त को अंडा सेल बैरक से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। मालूम हो कि सिने अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनायी है, जिनमे से डे़ढ़ साल की सजा वह काट चुके हैं, इसलिए अब उन्हें पूरे साढ़े तीन साल जेल में गुजारने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












