'कांचा चीना' के लिए संजू ने पूरी बॉडी पर चलवाया उस्तरा

करण जौहर निर्मित फिल्म 'अग्निपथ' शुक्रवार से एक दिन पहले ही पर्दे पर पहुंच गयी। फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के चलते फिल्म को ओपनिंग जबरदस्त मिली है लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से तो लगता है कि फिल्म औसत ही है। फिल्म में रितिक से ज्यादा लोगों को फिल्म का खलनायक 'कांचा चीना' अच्छा लगा है जिसे जिया है संजय दत्त ने।

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक संजू बाबा ने इस रोल को जीने के लिए अपने पूरी शरीर में शेव करवाई है। तीस साल से ज्यादा के करियर में यह पहली बार है कि संजू बाबा ने अपना सिर मुड़वाया है। फिल्म की यूनिट ने बताया कि आइब्रो और आईलैश को छोड़कर संजय दत्त ने पूरी बॉडी पर रेजर चलवाया है।

दरअसल संजू इस किरदार को अमर बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह काम किया है। संजय दत्त ने बताया कि फिल्म के विलन 'कांचा चीना' को ऐसी बीमारी हो जाती है जिसके चलते उसके शरीर के सारे बाल चले जाते हैं इसी चीज को पर्दे पर दिखाने के लिए मैंने पूरी बॉडी में शेव करा लिया। देखते हैं लोगों को संजू का यह अवतार कितना पसंद आता है?क्लिक करें: 'कांचा चीना' दोहरायेगा 'खलनायक' का इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X