संग्राम के आने से पायल की जिंदगी ठहर गयी...

इन दिनों मॉडल से अभिनेत्री बनीं पायल रोहतगी के पांव जमीं पर नहीं हैं। अपने प्रेमी संग्राम सिंह से हाल ही सगाई करने वाली पायल ने कहा कि कि उनके मंगेतर संग्राम सिंह जब से उनकी जिंदगी में आए हैं, उनकी जिंदगी में ठहराव आ गया है।

पायल ने कहा, "जब से मैं संग्राम से मिली हूं , अपने आप में बहुत शांति महसूस करने लगी हूं। मैं खुश हूं कि मुझे जीवन साथी के रूप में ऐसा शख्स मिला है, जो अपनी बातों का पक्का है। वह बहुत नम्र हैं, सुलझे हुए हैं और कमाल के इंसान हैं।"

Did You Know: पायल और संग्राम सिंह दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं

गौरतलब है कि पायल और संग्राम तीन साल से रिश्ते में हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि वाले दिन यानी कि 27 फरवरी को अहमदाबाद में सगाई की। पायल ने कहा, "सगाई बहुत सादे तरीके से हुई। संग्राम बहुत सीधे सादे इंसान हैं।"

जब हम राम नहीं तो सीता की चाहत क्यों?

दोनों की योजना सर्दियों के मौसम में शादी करने की है। पायल ने कहा, "संभवत: नवंबर या दिसंबर में हम शादी कर लेंगे। संग्राम मेरे लिए बिल्कुल सहीं शख्स हैं, इस बात को लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं।"

पायल से यह पूछे जाने पर कि दो अलग अलग स्वभाव के इंसान होते हुए क्या वह सारी जिंदगी साथ निबाह पाएंगे, पायल ने कहा, "मेरा मानना है कि ईश्वर के पास हर किसी के लिए विशेष योजना होती है। मेरे लिए भी वह वहीं करेंगे, जो अच्छा होगा।"

Did You Know: पायल और संग्राम सिंह दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं। पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 2 की प्रतियोगी थीं तो वहीं संग्राम सिंह ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X