बोले संग्राम जब हम राम नहीं तो सीता की चाहत क्यों?
पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाले संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने महाशिवरात्रि वाले दिन अहमदाबाद में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। दोनों ने इस साल के अंत में या साल 2015 की शुरूआत में शादी करने का फैसला किया है।
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए संग्राम सिंह ने बड़ी हैरानी भरी बात कही। संग्राम ने कहा, "लोग मुझसे कहते हैं कि पायल मेरे लिए सही जीवनसाथी नहीं है, पर मुझे एक बात बताइये कि हम सब लोग सीता जैसी किसी महिला की चाहत क्यों रखते हैं, जबकि हममे से कोई भी राम जैसा नहीं है।"
Did You Know: स्टिंग ऑप्रेशन में प्रेमिका संग फंसे थे संग्राम सिंह
मालूम हो कि संग्राम सिंह के पहले पायल रोहतगी का राहुल महाजन और क्रिकेटर हर्षल गिब्स से अफेयर रह चुका है। उन्होंने दिबाकर बैनर्जी पर कास्टिंग काउच का इ्ल्जाम लगाया था इसलिए उनकी इमेज कुछ खासा अच्छी नहीं।
संग्राम की होने से पहले पायल थीं राहुल महाजन की महबूबा
संग्राम ने कहा कि "पायल और मैं तीन साल से साथ हैं और हम एक दूसरे की भावनाओं को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। मैं जिस पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता हूं, वह मुझे इस बात की इजाजत नहीं देता कि बिना विवाह किए किसी महिला के साथ रहूं। इसलिए "हमने बेहद सादे समारोह में एक मंदिर में जाकर एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और अपने रिश्ते में एक और कदम आगे बढ़ाया। सगाई में सिर्फ हमारे करीबी रिश्तेदार शामिल थे।"
गौरतलब है कि पायल और संग्राम रिएलिटी टीवी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में पहली बार एक दूसरे से मिले थे और तब से साथ हैं।
Did You Know: कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑप्रेशन में संग्राम सिंह अपनी पूर्व प्रेमिका संग लोगों से ब्लैक मनी की डिमांड करते देखे गये थे और पैसे ना मिलने पर उन्हें धमकी देते हुए दिखायी पड़े थे।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











