सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की फिल्मों में वापसी
कहा जा रहा है कि संगीता बिजलानी की पर्सनल लाइफ में काफी टेंशन चल रही हैं। वो अपने पति मोहम्मद अजहरूद्दीन से अलग रह रहीं हैं। दोनों के बीच में काफी तनाव चल रहा था जिससे उबरने में संगीता के पूर्व प्रेमी सलमान खान और उनकी फैमिली ने उनकी काफी हेल्प की है।
संगीता बीस साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं
और उन्होंने ही संगीता को फिर से फिल्मी करियर पर ध्यान देने की बात कही है जिसे कि संगीता ने मान लिया है। मालूम हो कि पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने अजहर से 1996 में शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। संगीता, अजहर की दूसरी पत्नी हैं।
संगीता के कारण आज तक कुंआरे हैं सलमान!
खबर है कि संगीता बिजलानी निर्देशक ओनीर की फिल्म 'शब' से संगीता फिल्मी कैनवस पर कमबैक कर रही है। फिल्म में उनका करेक्टर रोल है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। मालूम हो संगीता बिजलानी को हॉट अभिनेत्री कहा जाता था और उन्हें त्रिदेव, हातिमताई जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। संगीता बीस साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












