संगीता के कारण आज तक कुंआरे हैं सलमान!

संगीता बिजलानी, सलमान का पहला प्यार... जिसे शायद सलमान आज तक भूल नहीं पाये हैं। लंबे अरसे तक प्रेमी-प्रेमिका के रूप में नाम कमाने वाले इस जोड़े को लोग आज भी 'लखानी' के विज्ञापन के जरिेये याद करते हैं। लेकिन वक्त के आगे सब बेबस होते हैं इसलिए वक्त को पीछे छोड़ते हुए संगीता बिजलानी ने सलमान को बाय-बाय कर दिया और पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्ददीन से शादी कर ली।

इस बात को अरसा हो गया है, संगीता और सलमान दोनों ही बहुत आगे निकल गये अपनी-अपनी लाइफ में। अजहर के साथ शादी करने के बाद संगीता ने तो फिल्मी दुनिया को टाटा कर दिया लेकिन सलमान फिल्मी दुनिया में टॉप पर पहुंच गये। इस बीच सलमान की जिंदगी में सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ आयीं। लेकिन लंबा रिलेशनशिप होने के बावजूद सलमान किसी के हो नहीं पाये और आज भी वो कुंआरे हैं।

Sangeeta Bijlani is planning to make a comeback in Salman’s life

लेकिन इस बीच एक हलचल सुनायी दे रही है कि संगीत बिजलानी एक बार फिर से सलमान की जिंदगी में लौटने को तैयार है। पिछले कुछ समय में बार-बार संगीता को सलमान के घर देखा जा रहा है। कभी एक था टाईगर की स्पेशल स्क्रीनिंग में वो दिखायी देती हैं तो कभी गणेश उत्सव पर। संगीता कभी-कभी घंटो सलमान के साथ उनके घर के गार्डन में बैठी दिखायी देती है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है संगीता फिर से सल्लू की लाईफ में वापस आ जायें।

लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया है कि सलमान शायद अपने हर साथी में संगीता को खोजते हैं इसलिए आज तक वो किसी से शादी नहीं कर पायें तो वहीं संगीता बिजलानी को भी अजहर से शादी करके पैसे औऱ जिल्लत के सिवाय कुछ मिला नहीं। संगीता को आज तक अजहर के घर वाले अपना नहीं पाये हैं और ना ही संगीता को मातृत्व सुख मिला है। यही नहीं पिछले दिनों ज्वाला गुट्टा और अजहर के बीच प्रेम प्रसंग की खबरों ने इस बात पर और जोर दे दिया है कि सलमान-संगीता फिर से एक होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X