सना के खिलाफ गलत छाप रहे हैं लोग: सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री सना खान के समर्थन में उतर आए हैं। सलमान ने 20 दिनों से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से दूर रहने के बाद सना के पक्ष में बोलने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंन ट्विटर पर पोस्ट किया, "बेचारी सना, दुख हुआ। पहले उसे मशहूर होने दीजिए, उसके बाद कटघरे मे खड़ा करिए और उससे कुछ प्रचार हासिल कीजिए। यह एक समस्या है- कुछ भी छापो चाहे वह गलत ही क्यों न हो।"

उन्होंने हालात पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "कोई लड़की आखिर एक 15 वर्षी लड़की का अपरहरण क्यों करेगी? पैसे के लिए? उसकी शादी कराने के लिए, वह भी एक आबादी वाले इलाके में अपराह्न् चार बजे? शिकायतों की जांच करें। कमाल है यार।" सलमान का मानना है कि सना को विवादों में फंसा दिया गया।

गौरतलब है कि साउथ की अभिनेत्री सना खान पर एक नाबालिग को अपहरण करने का आरोप लगा है। सना अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली।

पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा है कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X