..................... Salman Khan's Close Friend Sana Khan accused of kidnapping minor - Hindi Filmibeat

साना और सलमान के शैतान दोस्त...

आज एक बार फिर से सलमान खान कि किसी करीबी पर पुलिस मेहरबान हुई हैं लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं साउथ की सेक्सी अभिनेत्री साना खान की, जिन पर नाबालिग लड़की की किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है लेकिन वह पुलिस के चंगुल से बचने के लिए फरार हो गयी हैं।

मुंबईमिरर.कॉम के मुताबिक सना खान अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा है कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है। मालूम हो नावेद अली फेसबुक के जरिये पीड़िता के संपर्क में आया था। हालांकि पुलिस सना को खोज रही हैं लेकिन सना के प्रवक्ता ने उसके फरार होने की बात से इंकार किया है और कहा है कि सना खान एक जाना-पहचाना नाम है इसलिए पीड़िता की मां उसे जान-बूझकर फंसा रही है।

मालूम हो कि सलमान खान की चहेती सना खान उनके साथ उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म मेंटल में काम कर रही हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान के किसी चाहने वाले पर पुलिसिया शिंकजा कसा है। सलमान खान के दिन तो सही चल रहे हैं लेकिन उनके मित्रों के दिन काफी बुरे चल रहे हैं यकीन नहीं होता आपको तो नीचे के स्लाइडों पर क्लिक कीजिये। यकीन खुद ब खुद आ जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X