एक्स पति की शादी के बाद Samantha Ruth Prabhu ने भी थामा किसी और का हाथ, क्या जल्द बसाएंगी अपना घर?

Samantha Ruth Prabhu Relationship: अटकलें लगाई जा रही हैं कि सामंथा रूथ प्रभु 'सिटाडेल: हनी बनी' के डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, इसलिए उनके फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कन्फर्म नहीं हैं।
सामंथा ने शेयर कीं फोटोज
एक्ट्रेस सामंथा को हाल ही में एक पिकलबॉल टूर्नामेंट में देखा गया, जहां वो डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ स्पॉट हुईं, यही नहीं, उन्होंने राज के साथ कई तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर कीं। इनमे से एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, उस फोटो में वे दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कन्फर्म है कि उनके बीच असल में कुछ चल रहा है।
यह भी पढ़ें- रैंप वॉक करते वक्त बुरी तरह से रोने लगीं Sonam Kapoor, वीडियो देखते ही भड़के लोग, कहा- 'आंसू कहां है'
सामंथा के साथ नजर आए राज
1 फरवरी को, सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की कई तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सामंथा पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स की मालकिन हैं। पहली तस्वीर में सामंथा राज के साथ चलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में राज उन्हें देख रहे हैं, जब वह अपनी टीम के लिए जोर-जोर से चीयर कर रही थीं। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह है लास्ट में ली गई एक तस्वीर, जिसमें सामंथा अपनी पूरी टीम के साथ पोज दे रही हैं। लेकिन तस्वीर में वह राज का हाथ थामे हुए हैं और फैंस ने इस जेस्चर को तुरंत नोटिस कर लिया।
यह भी पढ़ें- Udit Narayan ने किसिंग वीडियो को लेकर कहा- 'मैंने कुछ गलत नहीं किया, मुझे तो भारत रत्न मिलना चाहिए'
कौन हैं राज निदिमोरू
आपको बता दें, राज निदिमोरू फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके के राज हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में फेमस फिल्में और टीवी शोज बनाए हैं, जैसे 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी', और बहुत कुछ। 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' के बाद, सामंथा एक बार फिर 'रक्त ब्रह्मांड' के लिए राज और डीके के साथ काम कर रही हैं। सामंथा रूथ प्रभु ने 2017 से 2021 तक नागा चैतन्य से शादी की थी, जिसके बाद वे अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











