बागेश्वर बाबा ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर दिया विवादास्पद बयान, कहा- 'वो मरे नहीं, मोक्ष मिला है'

Dhirendra Kumar Shastri On Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में एक भयंकर हादसा हुआ था। मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मची थी और इस भगदड़ में 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। अब इस भगदड़ को लेकर धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
बागेश्वर बाबा का बयान
बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र शास्त्री ने भगदड़ में मरे लोगों पर बात की और उनके बयान ने कॉन्ट्रोवर्सी पैदा कर दी। उन्होंने कहा-'जो गंगा किनारे मरेगा तो वो मरेगा नहीं, मोक्ष पायेगा...वो मरे नहीं हैं'। उन्होंने कहा- 'देश में दवा की कमी के कारण हर दिन बहुत से लोग मर रहे हैं...दिल के दौरे से...एक दिन सभी मरेंगे।' शास्त्री ने राज्य सरकार की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने कम समय में स्थिति को कंट्रोल कर लिया है।
अविमुक्तेश्वर ने किया ट्रोल
शास्त्री के कमेंट पर कुछ दूसरे संतों ने भी रिएक्शन दिए। संतों ने धीरेंद्र शास्त्री को इनसेंसिटिव बताया और यहां तक कहा कि वे खुद महाकुंभ में 'मरने' का ऑपशन चुनकर 'मोक्ष' प्राप्त कर सकते हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 'अगर शास्त्री चाहें तो मैं उन्हें मोक्ष दिलाने में मदद करने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा- 'यह कहना बहुत आसान है (जो मर गए उन्हें मोक्ष मिल गया)..... उन माताओं, बच्चों, बुजुर्गों के बारे में सोचें जो भगदड़ में कुचलकर मर गए।'
अविमुक्तेश्वरानंद ने पहले राज्य सरकार द्वारा जारी मृतकों के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे और यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग भी की थी।
नेहा राठौर ने बागेश्वर बाबा को किया ट्रोल
मशहूर भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौर ने भी शास्त्री के कमेंट को ट्रोल किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, 'यह बाबा (शास्त्री) कहते हैं कि गंगा के किनारे मरने वालों को मोक्ष मिलेगा...वे खुद गंगा में क्यों नहीं कूद गए?'


Click it and Unblock the Notifications











