..................... samantha reacts on naga and sobhita alleged affair raghav chadha and parineeti engagement Ent Live updates - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: नागा के अफेयर पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, परिणीति-राघव की सगाई की तारीख करीब

entertainment live,

Entertainment Live Updates: नए दिन की शुरुआत के साथ मनोरंजन गलियारा नई नई खबरों और गॉसिप से पटा हुआ है। ऐसे में मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए फॉलो करें फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और यहां उन्होंने एक बार फिर से अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू पर बात की है। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान प्रियंका ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि अब मैं उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती, जो मुझे पसंद नहीं हैं।

इसके साथ ही किम शर्मा और लिएंडर पेस ने शादी की खबरों के बीच अपने ब्रेक अप की सुर्खियों से हर किसी को हैरान कर दिया है। अब एक बार फिर से स्टार कपल किम शर्मा और लिएंडर पेस शादी की खबरों के बीच अपने ब्रेक को लेकर खबरों में आ गए हैं। जहां एक तरफ इस कपल की शादी की गुड न्यूज़ का हर कोई वेट कर रहा था तो इसी बीच कपल के ब्रेक अप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को जब से एक साथ देखा गया है, तभी से उनकी शादी की अफवाहें जोरों पर हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सूत्र के मुताबकि दावा किया गया है कि राघव और परिणीति अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में सगाई कर सकते हैं, जिसमें केवल उनके खास मेहमान ही शामिल होंगे।

LIVE Feed
  • Apr 4, 2023 10:35 PM

    Sara Ali Khan: एक्ट्रेस ने 'ऐ वतन मेरे वतन' में काम करने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

    Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर अपनी नई फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सारा अली खान ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए बताया है उनके लिए ऐसी फिल्म में काम करना आसान नहीं था।

  • Apr 4, 2023 8:25 PM

    Malaika Arora: एक्ट्रेस ने गुरु रंधावा के सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में बिखेरे हुस्न के जलवे

    Malaika Arora: अपने हुस्न, अपनी अदाओं और अपने अनोखे स्टाइल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने सॉग के जारिए से फैंस के दिलों की धड़कन तेज करने के लिए तैयार हैं। मलाइका इस बार सिंगर गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।

  • Apr 4, 2023 6:38 PM

    Shah Rukh Khan: प्रियंका चोपड़ा को लेकर अंबानी की पार्टी में पत्नी गौरी खान से एक्टर ने की लड़ाई

    Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि कैसे नीता अंबानी की कल्चरल पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की वजह से एक्टर ने पत्नी गौरी खान ने लड़ाई की और अपना आपा खो दिया। वीडियो को देख फैंस को लग रहा है कि गौरी खान और शाहरुख के बीच एक बार फिर प्रियंका बड़े विवाद की वजह बन गई हैं।

  • Apr 4, 2023 4:42 PM

    ब्लू बिकिनी में मृणाल ठाकुर ने लगाया हॉटनेस का तड़का, बढ़ जाएगा फैंस का पारा!

    मृणाल ठाकुर काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो उसके बेहद हॉट लग रहीं हैं और बिकिनी तस्वीरें साझा की हैं। मृणाल ने एक बार फिर से अपनी हॉटनेस से पारा बढ़ा दिया है और लोगों को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। मृणाल ठाकुर ने ब्लू बिकिनी में ऐसा कहर ढाया है कि लोग इसपर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। पहली तस्वीर की बात करें तो उसमें पानी ही पानी नजर आ रहा है जबकि दूसरी तस्वीर में खिलखिलाती मृणाल ठाकुर नजर आ रहीं हैं जो कि बेहद हॉट और चमकदार लग रहीं हैं।

  • Apr 4, 2023 2:13 PM

    ऋतिक रोशन की स्पाई वर्ल्ड से जुड़ा अयान मुखर्जी का नाम

    पठान के बाद जहां फैंस को अब टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है, वहीं अब यशराज फिल्म्स के 'स्पाई यूनिवर्स' की अगली फिल्म 'वॉर 2' को लेकर भी तगड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें, फिल्ममेकर अयान मुखर्जी को यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर' की दूसरी किस्त का निर्देशन करने के लिए साइन कर लिया है। अयान जल्द ही इस पर काम शुरु करने वाले हैं।

    ऋतिक रोशन की स्पाई वर्ल्ड से जुड़ा अयान मुखर्जी का नाम
  • Apr 4, 2023 2:10 PM

    अयान मुखर्जी ने किया धमाकेदार ऐलान- ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 की रिलीज डेट का खुलासा

    'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के बाद फिल्म का दूसरा भाग होगा 'ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव'। ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज की जाएगी। जबकि फिल्म का तीसरा और आखिरी भाग 'ब्रह्मास्त्र 3' को 2027 में लाने की प्लानिंग है। बता दें, अयान मुखर्जी ने "अस्त्रावर्स" यूनिवर्स के तहत एक trilogy का ऐलान किया था, जिसकी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। और बाकी दोनों फिल्मों की शूटिंग अब शुरु की जाएगी। अयान ने बताया है कि फिल्म के दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ ही पूरी की जाएगी।

  • Apr 4, 2023 1:48 PM

    Urfi javed: उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल पॉप स्टार करोल जी ने किया फॉलो, फैंस हुए खुश

    Urfi javed: सोशल मीडिया के जमाने में ऐसा कौन होगा जो उर्फी जावेद को नहीं जानता होगा, उर्फी एक जाना माना नाम बन चुकी है अपने फैशन सेंस की वजह से। देश ही नहीं पूरी दुनियां में उर्फी जावेद मशहूर हो चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल सिंगर करोल जी ने भी फॉलो किया है।

  • Apr 4, 2023 11:16 AM

    Ajay Devgn के फैन ने की हाथ पकड़ने की कोशिश, गुस्से में सुपरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

    अजय देवगन की जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार की एक झलक के लिए मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुपरस्टार ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर सबसे मुलाकात की। इसी भीड़ में एक फैन ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया। जिसके रिस्पॉस में अजय देवगन ने तुरंत ही फैन का हाथ झटक दिया। अब इसी को लेकर नेटिजन्स अजय देवगन को ट्रोल कर रहे हैं।

  • Apr 4, 2023 10:49 AM

    कोर्ट से बाहर खिलखिलाती निकली नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया, क्या पक्ष में आया फैसला?

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी इन दिनों पत्नी आलिया के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी विवादों में हैं। दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। इसी बीच अब आलिया सिद्दिकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने विवाद को सही तरीके से निपटाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X